जांजगीर-चांपा: जांजगीर चांपा पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना से एक गैंगरेप की पीड़िता को न्याय मिला है। निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता की नेतृत्व में पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिलाई है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 18.05.2025 को थाना चाम्पा में एक गंभीर घटना हुई थी जिसमें चार आरोपियों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने पीड़िता के घर भोजन किया और पिता के सो जाने के बाद उसे जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। विवेचना के दौरान घटनास्थल का फोरेंसिक एक्सपर्ट से निरीक्षण कराया गया, सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया और आरोपियों के मोबाइल का टावर लोकेशन साइबर सेल के माध्यम से लिया गया।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना चाम्पा से थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम रवाना हुई थी जो घटना करने के बाद सभी आरोपी रायगढ़ कोरबा मार्ग से होते हुऐ नेपाल भाग रहे थे जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा करतला जिला कोरबा के घने जंगलों से पकड़ा गया था।
उक्त मामले में विवेचना कार्रवाई पूर्ण कर चारों आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था जिसमें कोर्ट के द्वारा प्रकरण में जल्द सुनवाई किया गया और कोर्ट के द्वारा साक्ष्य सबूत के आधार पर चारों आरोपियों को 20-20 साल के सश्रम कारावास और 50-50 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया गया है।
*आरोपीयों के नाम:*
1. मनोज कुमार पटेल निवासी कोरबा
2. नरेंद्र कुमार पटेल निवासी कोरबा
3. रामकुमार पटेल निवासी कोरबा
4. धरम चौहान निवासी नागरदा जिला शक्ति
पुलिस की त्वरित कार्यवाही और आरोपियों को सजा मिलने से पीड़िता और उसके परिजनों तथा आमजनों में पुलिस और न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास बढ़ा है।