जांजगीर चाम्पा : कांग्रेस संगठन ने असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए चंद्रकुमार ओग्रे(भाकू )को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का आदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा जारी किया गया है। नियुक्ति की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया।
चंद्रकुमार ओग्रे (भाकू) लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, कर्मचारियों और छोटे कामगारों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सकेगा।
कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा असंगठित क्षेत्र के लोगों की आवाज को नई दिशा मिलेगी। वहीं चंद्रकुमार ओग्रे (भाकू) ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन