जांजगीर चांपा: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज दिनांक 31 मार्च 2026 को महिला थाना जांजगीर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर रेंज IG श्री रामगोपाल गर्ग IPS द्वारा फीता काटकर नए महिला थाने का उद्घाटन किया गया।
*परिवार परामर्श से जुड़े काउंसलरों को सम्मानित*
IG बिलासपुर रेंज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में परिवार परामर्श से जुड़े काउंसलरों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं समाज में पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईजी सर ने काउंसलरों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज में पारिवारिक समरसता एवं सौहार्द बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
*जिले के महिला कमांडो टीम की प्रशंसा*
कार्यक्रम के दौरान जिले महिला कमांडो टीम उपस्थित रहे जिनको “IG बिलासपुर रेंज बिलासपुर के द्वारा जांजगीर-चांपा जिला की गठित महिला कमांडो टीम की सराहना करते हुए उनके सहयोग और उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई।”
*प्रेस प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण भेंट*
IG बिलासपुर रेंज बिलासपुर ने जिले के प्रेस प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण भेंट कर पुलिस की प्राथमिकताओं और महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को साझा किया। उन्होंने कहा कि महिला थाना न केवल महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण में सहायक होगा, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और विश्वासपूर्ण वातावरण भी प्रदान करेगा।
*सायबर थाना का निरीक्षण एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम*
सायबर थाना जांजगीर का निरीक्षण IG द्वारा प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों तथा सायबर अपराधों की जांच प्रक्रिया का गहनता से अवलोकन किया। आईजी ने दर्ज प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण पर विशेष जोर दिया।
*सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम पर जोर*
IG ने साइबर थाना जांजगीर का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपस्थित नागरिकों को साइबर जागरूकता, साइबर धोखाधड़ी से बचाव एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि कीप तुरंत सूचना पुलिस को दें।
*जिले के गणमान्य नागरिकगणों को सम्मानित*
IG बिलासपुर ने जिले के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आईजी ने नागरिकों द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, सामाजिक सेवाओं और योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि ऐसे नागरिक समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी सेवाएँ युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
*इस गरिमामय अवसर पर*
जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, जांजगीर चांपा SP श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), शक्ति जिला के SP श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर IPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जांजगीर श्री उदयन बेहार, DSP मुख्यालय श्री विजय कुमार पैकरा, SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP अजाक सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य, नागरिकगण उपस्थित रहे।