
जांजगीर चाम्पा : जांजगीर चाम्पा के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ी घटना घटी, जब विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू और उसके साथियों ने हिमांशु किराना स्टोर के पास गाली-गलौज शुरू कर दी। हिमांशु श्रीवास ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान, हिमांशु के भाई गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी, जो उनके पैर की जांघ पर लगी।
पंकज कश्यप को तुरंत chc पामगढ़ ले जाया गया, जहां से उन्हें बिलासपुर रिफर कर दिया गया। उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है।
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास के साथ उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।