डकैती का प्रयास करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही त्वरित कार्यवाही,आरोपियों के कब्जे से 01नग पिस्टल, 05 नग कारतूस, 01 नग चाकू, 01 नग मोबाइल , 02 नग सब्बल , 02 नग नकाब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद किया गया..

जांजगीर चाम्पा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05/10/25 को राहुल अग्रवाल पिता छगनलाल अग्रवाल उम्र 32 वर्ष निवासी श्याम सुपर मार्केट पेंडी् रोड जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 05/ 10 /2025 के रात्रि 2:00 बजे दुकान के शटर के तोड़ने की आवाज आने पर वह अपने पिता के साथ घर के बाहर आकर देखा तो दुकान के शटर को तीन नकाबपोश व्यक्ति तोड़ने का प्रयास कर रहे थे जो प्रार्थी को देखकर तीनों भाग गए जिन्हें रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा घेरा बंदी कर पकड़े ‌‌है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विविचना में लिया गया ।

दौरान विवेचना पकड़े गए आरोपी मनीष कुमार बनवा, चैतन्य दिनकर ,चमन हितेश दिनकर से पूछताछ मेमोरेंडम कथन लिया जिन्होंने बताया कि चोरी करने के नियत से रात्रि में घूम रहे थे तथा अपने पास एक पिस्टल और कारतूस रखे हैं। जिसे जितेंद्र दिनकर एवं तरुण सूर्यवंशी से लेना बताएं जो *आरोपी जितेंद्र दिनकर* एवं तरुण सूर्यवंशी को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त सभी आरोपियों के द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना जुर्म स्वीकार किये।

आरोपीयों से 01नग पिस्टल, 05 नग कारतूस, 01 नग चाकू, 01 नग मोबाइल , 02 नग साब्बल , 02 नग नकाब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 06 10.25 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सत्यम चौहान, रात्रि गस्त पेट्रोलियम प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक गोविंदा बंजारे ,सुनील सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *