भारत के महापुरुष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर चाम्पा(शिवरीनारायण) : आरोपी अजीत कुमार कश्यप के द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में भारत के महापुरुष संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा दिनांक 14.09.2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी एवं ASI रामप्रसाद बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *