मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत को चुनौती दी कहा कि 10 दिन बिना एसी कूलर पंखा के रह कर दिखाएं.. देखें वीडियो.

छत्तीसगढ़: मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर करते हुए कहा – मैं तो गर्व से कहता हूं कि मैं गंवइहा हूं। महंत जी को बड़ी-बड़ी सुख-सुविधाओं की आदत पड़ गई है। मैं तो आज भी बिना चप्पल के खेत में चलता हूं, बिना एसी-कूलर के रह सकता हूं। महंत जी को चुनौती देता हूं कि इस गर्मी में 10 दिन बिना एसी, कूलर, पंखा के रह कर दिखाएं… मैं तैयार हूं।

 

दरअसल इससे पहले डॉक्टर चरण दास महंत ने मंत्री श्री ओपी चौधरी को कोरबा में उनकी पत्नी की संसदीय सीट से लगातार दूसरी बार जीत के दौरान निपट गंवइया है उनका गांव की भाषा समझ में नहीं आती है तो मैं कुछ नहीं कह सकता कहा था जिनके बयान पर तगड़ा पलटवार करते हुए श्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनको चुनौती दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *