उड़ीसा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन चरण माझी…

उड़ीसा :  ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के नाम की घोषणा हो गई है. 52 वर्षीय मोहन चरण माझी को बीजेपी विधायकों ने दल के नेता के रूप में चुना है. मोहन माझी ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री होंगे. वह ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं और प्रदेश में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे।

वे चार बार के विधायक हैं और ओडिशा में एक मजबूत फायरब्रांड आदिवासी नेता हैं।

विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया।इसी के साथ राज्य में 24 साल बाद बीजेडी सत्ता से बाहर हुई। बीजेपी को 147 सीटों में 78 सीटें मिलीं. नवीन पटनायक साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वो इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे. अब माझी प्रदेश की कमान संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *