90 हजार रुपए का अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ परिवहन करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर चाम्पा: नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार* के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस को दिनांक 23.05.25 को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल एचएफ डिलक्स में एक बोरी में पेट्रोल टंकी के ऊपर रखकर गांजा लेकर शिवरीनारायण कि ओर आने वाला है कि सूचना पर *एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार* के नेतृत्व में रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर आरोपी दीपक कुमार पटेल निवासी बसंतपुर थाना जांजगीर के कब्जे से 06 किलो 90 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 90,000/रुपये, एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मोबाईल जुमला कीमती 155000/रूपये को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 192/25 धारा 20 (बी) ndps act पंजीबद्ध किया गया ।

*आरोपी* दीपक कुमार पटेल को गांजा खरीदी के संबंध में पूछताछ करने के संबंध में बताया कि मुकेश पाटले निवासी पुरैना नाम के व्यक्ति से गांजा खरीदना बताया जाने से उसको, उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर गांजा बेचना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार, नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक द्वारीका साहू, लीलाराम साहू, पतिराम यादव, महेंद्र राज, तेरस साहू, प्रवीण साहू थाना शिवरीनारायण का सराहनिय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *