पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मचारियों को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आवश्यक रूप से लाठी रखने हेतु निर्देशित किया गया..

जांजगीर चाम्पा: आज दिनांक 23.05.2025 को रक्षित केंद्र जांजगीर में जनरल परेड का आयोजित किया गया।जिसमें नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा पहुंचे जिसके द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात् परेड का निरीक्षण किये, परेड निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये। इसके पश्चात् स्टोर शाखा का निरीक्षण किये, जिसमें सभी सामग्रियों के रख- रखाव सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिये, साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई के निर्देश दिये गये। पुलिस कैंटीन में उपलब्ध सामानों की भी देखा गया, नियमानुसार खरीदी बिक्री करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, DSP जितेंद्र खूंटे, DSP श्रीमती कविता ठाकुर, DSP मुख्यालय विजय पैकरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *