पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पहुंचे जन जागरूकता कार्यक्रम में थाना चाम्पा क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा, जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला कमाण्डो का गठन कर टोपी एवं सीटी भी वितरण किया गया…

जांजगीर चाम्पा: वर्तमान समय में समाज में बढ़ते नशाखोरी के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना चाम्पा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसमन्दा के गणमान्य नागरिकों द्वारा सामुहिक रूप से सम्पूर्ण नशामुक्ति अभियान व बोर्ड परीक्षाओं में अपने कक्षा में प्रथम स्थान रखने वाले होनहार बच्चों का सम्मान कार्यक्रम बाजार पारा कोसमन्दा में रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान श्री विजय कुमार पाण्डेय ने नशामुक्ति व होनहार बच्चों के सम्मान समारोह की बड़ी प्रशंसा की इस तरह से कार्यक्रम में शामिल होना एक गौरवशाली क्षण बताया। क्राईम व शिक्षा को दूसरे का दुश्मन बताया और कहा कि जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है वह कभी भी काईम नहीं कर सकता।

*नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम* के दौरान पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा द्वारा महिला कमाण्डो का गठन कर सूची बनायी जाकर थाना चांपा में रखी गई है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को अश्वासन दिया कि यदि किसी प्रकार से कोई गांव क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की जाती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे एवं पुलिस के आते तक अवैध शराब बेचने वालो को पकड़कर रखें ताकि अवैध शराब बिक्री करने वालों को विरुद्ध उचित कार्यवाही की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *