श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा द्वारा जिले के डायल 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर का आज दिनांक को किया गया आकस्मिक निरीक्षण…

जांजगीर चाम्पा: जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के लिए आज दिनांक 18.05.25 को सुबह करीबन 10-11 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर पहुंचे जहां पर कंट्रोल रूम में प्रभारी सउनि ईश्वरी साहू एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारीगण उपस्थित मिले जिसे पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा कंट्रोल रूम में उपलब्ध दूरसंचार संसाधनों के संबंध में जानकारी लिया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं ड्यूटी के दौरान साफ सुधरी वर्दी में रहने एवं प्राप्त सूचना/निर्देश को तत्काल संबंधित को सूचित करने के साथ- साथ कार्यालय परिसर को साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा द्वारा कार्यालय डायल-112 जांजगीर में आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां डायल-112 में उपलब्ध वाहनो एवं संसाधनों के संबंध में आवश्यक जानकारी लिया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा डायल-112 के जेब्रा-01 शासकीय वाहन का वायरलेस सेट को भी दुरूरस्त करवाया गया।आकस्मिक निरीक्षण के दौरान डायल-112 में कार्यरत अधि./कर्म. को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि डायल 112 लोगो की त्वरित सहायता एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समय पर डायल-112 की आपातकालीन सेवा का लाभ लोगों को दिलाया जा सकने तथा ड्यूटी दौरान इवेंट मिलने पर तत्काल घटना स्थल पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करने व कालर (आहत्/ घायल) को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। लगातार थाना चौकी के पेट्रोलिंग वाहनो से समन्वय बनायें रखते हुए मुस्तैदी के साथ ड्यूटी हेतु तत्पर रहने साफ सुधरी गणवेश के साथ-साथ वाहनो का भी अच्छे से रख रखाव करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *