खोखरा में जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर ने भागवत कथा का आनंद लेकर व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया
खोखरा – जांजगीर के समीप ग्राम खोखरा के उपसरपंच राजेश राठौर के निवास स्थान पर चल रही श्रीमद्भागवत की कथा को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है l कथावाचक आचार्य दिनेश रोहित चतुर्वेदी जी सभी लोगों को अपनी मधुर वाणी से कथा सुना कर ओत पोत कर रहे हैं । श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर ने व्यासपीठ पर कथावाचक जी से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया और कथा सुनी। महराज जी ने उद्धव चरित्र, रुख्मणी विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया और भगवान ने महारास रचाया। लोकेश राठौर के साथ युगल राठौर, एवं अन्य सदस्यो ने आचार्य जी से आशीर्वाद लेकर कथा का आनंद लिया l उपआचार्य पंडित दुर्गेश चतुर्वेदी जी ने बताया की कथा की शुरुआत 13 अप्रैल से हुई है जिसका समापन 20 अप्रैल रविवार को गीता उपदेश, हवन यज्ञ, सहस्त्रधारा स्नान के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन कों सफल बनाने के लिए आयोजक उपसरपंच परिवार के सदस्य मनोज राठौर, चंद्रकांत राठौर, महेश राठौर, गोलू राठौर, उनके मित्र रामशंकर राठौर, महेश बरेठ, राजा राठौर लगे हुए है.