IPL क्रिकेट में सट्टा खेलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर चाम्पा : श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा आईपीएल में सट्टा खेलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमे मुखबिर की सूचना पर *आरोपी* अजय यादव निवासी बजरंगी पारा जांजगीर को आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलाते पाया गया जिसके कब्जे से नगदी 10500/₹ एवं एक नग मोबाइल बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 296/25, धारा 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि.2022 का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर दिनांक 14.04.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, ASI रामप्रसाद बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *