जांजगीर में शहनाज अख्तर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी कल…ईशिका लाइफ फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान का होगा आयोजन…

FEARLESS NEWS UPDATE

जांजगीर-चाम्पा।इशिका लाइफ फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान जांजगीर महोत्सव का आयोजन कल 15 अप्रैल को हाईस्कूल मैदान जांजगीर में शाम 6 बजे से बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की संस्ति, कला और लोक मनोरंजन को समर्पित एक विशेष पहल है। कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। इस दौरान लोगों की मनोरंजन के लिए डिजनीलैंड मेले का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर आर्टिस्ट शाहनाज अख्तर की सुरीली आवाज का जादू रहेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के सुप्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी। इनमें लोकप्रिय गायक नितिन दुबे, और छत्तीसगढ़ी संस्ति की प्रतिनिधि कलाकार अनिति ठाकुर की प्रस्तुति विशेष रूप से दर्शकों को लुभाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया व यूट्यूब पर प्रसिद्ध कलाकारों की मौजूदगी इस शाम को और भी मनोरंजक बना देगी। जांजगीर शहर में गीत, संगीत और सुरीली आवाज का जादू चलाने आ रहीं शाहनाज अख्तर, छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान एवं जांजगीर महोत्सव का भव्य आयोजन कार्यक्रम के संचालन का दायित्व गोपाल शर्मा निभा रहे हैं, जो इसे और भी आकर्षक और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिजनीलैंड मनोरंजन मेला एवं भारत शपिंग फेस्टिवल क्रफ्ट बाजार का शुभारंभ किया जाएगा। जहां विभिन्न प्रकार की सांस्तिक झलकियां, हस्तशिल्प उत्पाद, और बच्चों के लिए आकर्षक झूले व खेलों की व्यवस्था रहेगी। इस संपूर्ण आयोजन को श्री नर्सिग होम मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है। इशिका लाइफ फाउंडेशन की यह पहल निश्चित ही स्थानीय कलाकारों को मंच देने और छत्तीसगढ़ी संस्ति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। ।

——–

——–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *