लंबे समय से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने का फरार आरोपी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर चाम्पा :मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चिटफण्ड कम्पनी विनायक होम्स रियल स्टेट कम्पनी के *संचालक आरोपी* जितेन्द्र बिषे एवं उसके अन्य साथियों द्वारा लोगों को विशेष ऑफर योजना का प्रलोभन देकर निवेशकों से लगभग 8,33,050/- रूपये का धोखाधड़ी कर ऑफिस बंद कर भाग गये हैं कि रिपोर्ट थाना चॉपा में वर्ष 2021 में अपराध क्रमांक 95/2021 धारा 420,34 भादवि ईनामी चिट फण्ड एवं धन परिचालन स्कीम की धारा 3,4,5 एवं छ.ग. निक्षेपको का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 6,10 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण सदर के आरोपी थाना सिटी कोतवाली जशपुर के धोखाधड़ी के मामलें में जिला जेल जशपुर में पूर्व से निरूद्ध होने से माननीय के आदेशानुसार प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी जितेन्द्र बिषे को जशपुर जेल से जिला जांजगीर लाया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03.04.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *