घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर चाम्पा :मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी वरूण कहरा दिनांक 21.03.2025 को रात्रि 23:00 बजे परिवार सहित खाना खाकर घर में थे कि उसी समय यश अवस्थी उर्फ आशीष अपने अन्य साथियों के साथ मो.सा. मे घर के सामने राड बेल्ट, चाकु व टांगी लेकर आये और अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे और बाहर के दरवाजा को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिये और घर अंदर घुसकर मारपीट किया बीच बचाव करने उनके परिजन आए तो उनको भी मारपीट किये और जाते हुए कार को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किये है कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अप.धारा 331 (6),296, 351 (2), 115 (2), 3 (5). बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपियों की लगातार पातासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान आरोपी यश अवस्थी उर्फ आशीष अवस्थी निवासी वार्ड नं. 08 जांजगीर को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर विधिवत शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जाएगी।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर Asi रामप्रसाद बघेल एवम आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *