शासकीय उद्यान में आम फलबहार की नीलामी 28 मार्च को…

जांजगीर-चांपा 22 मार्च 2025/ कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणियों के आम फल बहार वर्ष 2023-24 की नीलामी किया जाना है। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फलबहार लेना चाहता है नीलामी के पूर्व नीलामी की नियम एवं शर्ते तथा आम फल बहार का अवलोकन संबंधित शासकीय उद्यान रोपणियों मे उपस्थित होकर इच्छुक व्यक्ति प्रक्षेत्र मे फलबहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है।

सहायक संचालक उद्यानिकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड- बलौदा शासकीय उद्यान रोपणी चारपारा के आम फल बहार वर्ष 2024-25 की नीलामी 28 मार्च 2025 दिनं शुक्रवार को दोपहर 2 बजे किया जाना है जो भी व्यक्ति नीलामी में भाग लेकर आम फल बहार लेना चाहता है नीलामी के पूर्व नीलामी की नियम एवं शर्ते तथा आम फल बहार का अवलोकन शासकीय उद्यान रोपणी चारपारा विकासखण्ड – बलौदा पर आकर इच्छुक व्यक्ति प्रक्षेत्र पर अमानत राशि रू. 30000 नगद जमा कर आम फल बहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर तथा संबंधित शासकीय उद्यान में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *