सुने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर चाम्पा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया जांजगीर निवासी मिशन कंपाउड के पास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 10/01/25 को वह अपने घर को ताला बंद कर धुरकोट चली गई थी, जब वह दिनांक 28/01/25 को वापस आई तो देखी कि घर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ है और घर के अंदर से गैस चुल्हा, टीव्ही, आयरन, कुकर, सिलाई मशीन एवं नकदी करीबन 1000/- रु को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में चोरी गए समान एवं अज्ञात आरोपी की थाना जांजगीर द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस को मुखबिर सुचना मिला कि *आरोपी* दीपक यादव निवासी अमरैया पारा जांजगीर को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में कडाई से पुछताछ करने पर बताया कि करीबन 15 दिवस पहले वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घर में रात में ताला तोडकर घर से सामान निकालकर चोरी करना स्वीकार किया गया जिसके कब्जे से चोरी किए समान बरामद किया गया किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *