जांजगीर/ 14 जनवरी को समीपस्थ गांव खोखरा के शराब बिक्री केंद्र में हुई लूट की जांच जारी है। पुलिस संदिग्ध स्थानों एवं लोगों से पूछताछ कर रही है। सुराख मिलते ही दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस के मुताबिक दिनांक 14 /01/2025 के शाम 17:00 बजे खोखरा देसी शराब दुकान के सामने शासकीय शराब विक्री कैश कलेक्शन वाहन बोलेरो जो की विभिन्न शराब दुकानों से कॅश कलेक्ट करके खोखरा देसी शराब दुकान के सामने पहुंची गाड़ी में बैठे एजेंट लोग कैश लेने के लिए अंदर चले गए गनमैन गाड़ी मैं बैठा था तभी दो अज्ञात व्यक्ति जो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल मे आकर देसी कट्टे से गार्ड के ऊपर फायर किए दोनों व्यक्ति गाड़ी में रखे कैश को उठाकर एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल से फरार हो गए।
जिला पुलिस की अपील
शराब दुकान में लूट की घटना घटित करने वाले लोग कही भी आकर रुक सकते है जिनके बारे मे जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी कोतवाली जांजगीर 9479193107
कण्ट्रोल रूम जांजगीर 9479193199
को सूचित करने का कष्ट करें।
कर्नाटक के बीदर में भी हो चुकी है ऐसी वारदात
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
कर्नाटक के बीदर में लुटेरों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने एटीएम में नकदी ले जा रहे वाहन को निशाना बनाया। उन्होंने ए टी एम में पैसे जमा करने जा रहे वाहन के सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी की लूट की गोलीबारी में एक कैश सुरक्षाकर्मी (गार्ड )मारा गया।
लुटेरे वाहन से कैश बॉक्स लेकर भाग गए। गोलीबारी के दौरान दो अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए।पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। यह घटना सांगा रेड्डी जिले की तेलंगाना सीमा के बहुत करीब हुई।