अश्लील गाली गलौच करते हुए झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना अजाक पुलिस की त्वरित कार्यवाही..

जांजगीर चाम्पा:मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.09.2025 को आरोपी मुरली नायर द्वारा नशे में धुत होकर बीयर की बाटल लेकर गाड़ी पे खड़े होकर बीयर पी रहा था जब प्रार्थी को आते देखा तो उसे जातिसूचक अश्लील गाली गलौच करने लगे और प्रार्थी को कहने लगा कि यदि 10 हजार रुपए महीने नहीं पहुंचाये तो तुम्हारा ढाबा बंद करवा दूंगा कहकर धमकी देने देते हुए सामने पाकेट से दो हजार रु. को छीन के उसे झापड मारा वहां पर उपस्थित लोगो ने बीच बचाव किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 296, 115(2), 351(2), 304 (2) भारतीय न्याय संहिता 3 (1) द, ध 3 (2) 5(क) ST/ST एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS)* के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में तथा *DSP अजाक श्री जितेंद्र खूंटे* के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में DSP जितेंद्र खूंटे, निरीक्षक रणजीत सिंह , प्रधान आर. रामकृष्ण खैरवार, गणेश राम कौशिक, महिला प्रधान आर. पूनम लता एक्का, आर. मंगल सिंह नेताम, संतोष प्रधान का योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *